Jug Jug Jeeyo:
धर्मा प्रोडक्शन की most awaited फिल्म ‘जुग जुग जियो’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अगर आप भी इस फिल्म के बारे में जनना चाहते हे की थिएटर में देखने जाये की नहीं तो यह पोस्ट इसी के बारे में है.
Rating | 3.5/5 |
Direction | राज मेहता |
Starts in movie | अनिल कपूर, नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली |
Producer | करन जौहर, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता |
Music directer | मिथुन, तनिष्क बागची, कनिष्क सेठ-कविता सेठ,डाइसबी, पॉज़ी, विशाल शेल्के |
Joner | कॉमेडी ड्रामा |
Jug Jug Jeeyo: क्या फिल्म की कहानी?
सबसे पहले फिल्म की कहानी की बात करते हैं, जो कुकू सैनी यानि वरुण धवन और नैना शर्मा यानि कियारा आडवाणी के आस पास घूमती दिखती है। दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही प्यार करते हैं और दोनों की शादी भी हो जाती है। दोनों अलग-अलग कंपनी में काम करते हैं और दोनों की शिफ्ट भी अलग-अलग हैं। इस वजह से उनका रिश्ता ठीक से नहीं चलता है और कुछ समय बाद ही वे तलाक लेने का फैसला कर लेते हैं। लेकिन इसी बीच कुकू के घर में बहन गिन्नी यानि प्राजक्ता कोली की शादी हो रही होती है, इसलिए दोनों इसके बाद अपने परिवार वालों को अपने डिसिशन के बारे बताने का फेसला करते हैं। लेकिन इससे पहले कि कुकू अपने पिता भीम सैनी यानि अनिल कपूर को तलाक के बारे में बताता, उससे पहले ही भीम कुकू को यह बताकर चौंका देता है कि वह अपनी पत्नी यानी कुकू की मां गीता सैनी यानि नीतू कपूर के साथ अपने 30 साल के रिश्ते को ख़त्म करना चाहते है। इसके बाद कहानी में क्या ट्विस्ट और टर्न आते हैं? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।
Jug Jug Jeeyo: फिल्म का डायरेक्शन बेहतर है?
फिल्म का डायरेक्शन ‘गुड न्यूज’ फेम राज मेहता द्वारा किया है, वे काफी हद तक इसे बेहतर फिल्म बनाने में सफल भी रहे हैं। कुछ सीन्स को छोड़ दिया जाए तो यह फिल्म कहीं बोर नहीं करती और बेहतरीन साबित हो रही हैं। कई सीन मजेदार हैं, जो पेट पकड़कर हंसने को मजबूर करते हैं। कुछ सीन सच्च्चाई से काफी दूर नज़र आते हैं, लेकिन फिल्म में एक सीन इसके बिल्कुल उलट है। फिल्म के डायलॉग्स काफी हद तक ठीक हैं। हालांकि, कहानी प्रेडिक्टेबल हैं,कहानी वैसे तोह अची उभर कर बहार आ रही है।
Jug Jug Jeeyo: कैसी है स्टारस की एक्टिंग?
सभी स्टार्टस ने वेसे तो अपने किरदार के ऊपर अची एक्टिंग की है और अपने किरदार को न्याय दिया है। बात एक्टिंग की करें तो अनिल कपूर सब पर भारी पड़ते नज़र आते हैं। खासकर मनीष पॉल के साथ उनके सीन्स कमाल के बन पड़े हैं। उन्होंने भीम सैनी का किरदार शानदार तरीके से निभाया है। वरुण धवन ने ठीकठाक काम किया है। कियारा आडवाणी भी अपने रोल के साथ कुछ हद तक न्याय करती नज़र आती हैं। मनीष पॉल ने बढ़िया काम किया है। नीतू कपूर को अपने हिस्से में जितना भी काम आया, उन्होंने उसे बखूबी निभाया है।
Jug Jug Jeeyo:फिल्म क्यों देखें..?
फैमिली के साथ देखने जा सकते हैं,फुल एंटरटेनमेंट फिल्म है।
पति-पत्नी के रिश्ते को गहराई से समझना चाहते हैं तो जरूर देखें।
अनिल कपूर की कॉमेडी के फैन है तो बिल्कुल देखें।
नीतू कपूर काफी साल बाद बड़े परदे पर कामे बेक किया है।
Jug Jug Jeeyo: फिल्म क्यों न देखे..?
इमोशनल कॉमेडी देखना पसंद नहीं तो न जाएं।
अगर ट्विस्ट एंड टर्न वाली कहानी पसंद है तो न देखें।
सेकंड हाफ थोड़ा स्लो है और क्लाइमैक्स अधूरा।